सुकमा

हमर राज पार्टी की मैदान में जी-तोड़ मेहनत
29-Oct-2023 6:34 PM
हमर राज पार्टी की मैदान में जी-तोड़ मेहनत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 29 अक्टूबर। हमर राज पार्टी के प्रत्याशी अशोक तलाण्डी अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

पहली बार बीजापुर विधानसभा सीट के लिए हमर राज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में खड़ा किया है। राष्ट्रीय दलों के साथ वे भी मैदान में लोगों से जनसंपर्क कर रहे है। जिले में पार्टी की पूरी टीम जिला अध्यक्ष नरेंद्र बुरका, महासचिव बीएस नागेश, जिला युवा अध्यक्ष अंगनपल्ली चंद्रशेखर, ऐरया धुर्वा, गोपाल घ्रुवा। दुश्यन्त देहरी एक साथ मिलकर प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे है।

रविवार को भोपालपटनम के क्रिकेट स्टेडियम के सामने अपना कार्यालय खोला है। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की इक_ा किया है।

अशोक तलाण्डी पूर्व में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष रहे है, उन्होंने आदिवासी समाज के हक की लड़ाई व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन भी किए है। आदिवासी व किसानों की हक की बात करने वाले अशोक तलाण्डी ने कहा है कि दोनों पार्टियां गरीब आदिवासियों को ठगी है, इसलिए अरविंद नेताम ने यह फैसला किया है। हम अलग पार्टी बनाकर अपने हक के लिए लड़ेंगे।


अन्य पोस्ट