सारंगढ़-बिलाईगढ़

चूनापत्थर का अवैध परिवहन, हाईवा जब्त
27-May-2026 6:40 PM
चूनापत्थर का अवैध परिवहन, हाईवा जब्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  27 मई। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम के लिए खनिज टीम ने सोमवार को तहसील बरमकेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक सीजी-13-एआर- 6626 के जब्त करते हुए थाना बरमकेला के सुरक्षार्थ में दिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खनि अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट