सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरसीवा सरायपाली सडक़ निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
24-Apr-2026 5:17 PM
सरसीवा सरायपाली सडक़ निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 24 अप्रैल। सरसीवा-सरायपाली सडक़ निर्माण में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला। कलेक्टर ने रोड निर्माण का निरीक्षण किया और विद्युत खम्भों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सडक़ पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सडक़ निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

सडक़ चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया, जिससे सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भों को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सडक़ चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।


अन्य पोस्ट