सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलश यात्रा के साथ माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव शुरू
05-Apr-2026 10:38 PM
कलश यात्रा के साथ माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 अप्रैल।
अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में देवांगन समाज बंगलाभाटा द्वारा माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आयोजन में समाज के महिला-पुरुषों सहित स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव 3 से 10 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन जल भरन, कलश यात्रा, घट स्थापना, माता परमेश्वरी की प्रतिमा स्थापना एवं पूजन तथा कथा परिचय का कार्यक्रम रखा गया।
आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कथाओं और अनुष्ठानों का आयोजन निर्धारित किया गया है, जिसमें सृष्टि उत्पत्ति कथा, देवी उत्पत्ति कथा, विभिन्न जन्म एवं गोत्र संबंधी कथाएं, हवन, सहस्त्रधारा, कुंवारी पूजन और महाप्रसाद भंडारा शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 अप्रैल को शोभायात्रा और माता विसर्जन का आयोजन प्रस्तावित है। महोत्सव में कथा वाचन संतोष राव द्वारा किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट