सारंगढ़-बिलाईगढ़
अवैध खनन, पोकलेन मशीन जब्त
28-Apr-2026 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 28 अप्रैल। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर बिलाईगढ़ तहसील के बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम छपोरा में गौण खनिज (पत्थर) के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया। संबंधित कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


