सारंगढ़-बिलाईगढ़

चूना फैक्ट्री का विरोध जारी रहेगा- मनहर
05-Apr-2026 7:04 PM
चूना फैक्ट्री का विरोध जारी रहेगा- मनहर

सारंगढ़, 5 अप्रैल। प्रस्तावित चूना फैक्ट्री को लेकर विरोध का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस नेता घनश्याम मनहर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है।

घनश्याम मनहर ने कहा कि प्रस्तावित फैक्ट्री क्षेत्र में जिला अस्पताल, शासकीय कार्यालय और आवासीय क्षेत्र स्थित हैं। उनके अनुसार, इस स्थान पर फैक्ट्री स्थापित किए जाने से स्थानीय लोगों पर स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों में किसान और विभिन्न वर्गों के नागरिक शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में आयोजित एक धरना-प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय जाने की अनुमति नहीं दी गई। उनके अनुसार, इस दौरान कुछ लोग बैरिकेड हटाकर आगे बढ़े, जिसके आधार पर प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है।

मनहर ने कहा कि चूना फैक्ट्री का विरोध जारी रहेगा, हम एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं,  जनता के हित में विरोध जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।

प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट