सारंगढ़-बिलाईगढ़

देश मोदी के नहीं ट्रंप के इशारे पर चल रहा है-कांग्रेस
09-Mar-2026 4:43 PM
देश मोदी के नहीं ट्रंप के इशारे पर चल रहा है-कांग्रेस

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 9 मार्च। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सूर्यकुमार तिवारी, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, पार्षद सरिता गोपाल के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं जिसमें संजय दुबे, उमेश केसरवानी, घनश्याम मनहर पवन अग्रवाल, राकेश पटेल, राधेश्याम जायसवाल गोपाल बाघे, रामनाथ सिदार, गोल्डी नायक की  सैकड़ों कांग्रेसियों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता हुई। जिसमें नगर के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए सूर्यकुमार तिवारी ने बताया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ जमीन में अफीम की खेती किये जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। प्रदेश की भाजपा सरकार नशे की कारोबार को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को नशे में ढकेलने का प्रयास कर रही है । जिसके विरोध में छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेशानुसार, 8 मार्च 26 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता की गई।

पंडित सूर्य कुमार तिवारी ने बताया कि 7 मार्च 2026 से प्रभावी घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में 60 रूपये एवं कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रूपये की बढ़ोतरी से आम जनता विशेष कर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारो पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। रसोई गैस आमजनता की दैनिक आवश्यकता है, किन्तु सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातर बढ़ रही है। बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिये जाने के मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा गया कि जब हम जीत की ओर अग्रसर थे, तब ट्रंप के फोन आते ही ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रेक लग गई ठीक वैसे ही अभी इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के दौरान पेट्रोल डीजल की कमी की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने इसका विरोध किया तो ट्रंप ने एक माह के लिए रूस से आयल खरीदने की अनुमति दी है । इससे साफ जाहिर होता है देश मोदी नहीं ट्रंप चला रहा है।


अन्य पोस्ट