सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी। इसी क्रम में सारंगढ़ क्षेत्र के सक्रिय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधे जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
राधे जायसवाल को क्षेत्र की विधायक उत्तरी/गणपत जांगड़े का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि राधे जायसवाल पूर्व में भी लंबे समय तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ में महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।
जिला महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।


