सारंगढ़-बिलाईगढ़

बेकाबू गाड़ी खाई में, एक मौत, 2 जख्मी सेवाभारती ने पहुंचाया अस्पताल
06-Mar-2026 4:54 PM
बेकाबू गाड़ी खाई में, एक मौत, 2 जख्मी   सेवाभारती ने पहुंचाया अस्पताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 6 मार्च। सडक़ दुर्घटना में खाई में गिरे तीन लोगों को सामाजिक संगठन सेवा भारती के सदस्यों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बरमकेला से लौटते समय सडक़ किनारे भीड़ देखकर सामाजिक संगठन सेवा भारती के सदस्यों ने अपना वाहन रोका और स्थिति की जानकारी ली। मौके पर पता चला कि तीन लोग सडक़ से नीचे खाई में गिर गए थे।

संगठन के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और अपने वाहन से उन्हें बरमकेला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि घायल तीनों व्यक्ति बरमकेला के पास स्थित ग्राम संडा के निवासी हैं।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया। इसी दौरान पता चला कि घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरे घायल ने बताया कि वाहन की गति अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे दुर्घटना हुई।

मौके पर पहुंचे एक पुलिस आरक्षक ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों की जरूरत है। उनका कहना था कि दुर्घटना के बाद समय पर अस्पताल पहुंचाने से कई बार लोगों की जान बचाई जा सकती है और गंभीर चोटों के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।


अन्य पोस्ट