सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल व सीएचसी सारंगढ़ के अभिषेक बने विधायक प्रतिनिधि
18-Feb-2026 7:33 PM
जिला अस्पताल व सीएचसी सारंगढ़ के अभिषेक बने विधायक प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 18 फरवरी।  
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित रानीसागर सारंगढ़ निवासी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

 सारंगढ़़ नगर सहित पूरे क्षेत्र में रक्तवीर के नाम से विख्यात एवं छात्रों की आवाज माने जाने वाले अभिषेक शर्मा वर्तमान में एनएसयूआई छात्र संगठन में सेवा दे रहे हैं। वे धनेश शर्मा के पुत्र है।
 अभिषेक शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े , एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का  आभार व्यक्त किया एवं अपने सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। अभिषेक शर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष है।
 


अन्य पोस्ट