सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में ‘फाइटर क्लब’ दे रहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
16-Feb-2026 3:24 PM
सारंगढ़ में ‘फाइटर क्लब’ दे  रहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 16 फरवरी। सारंगढ़ में संचालित ‘फाइटर क्लब’ द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्लब से जुड़े राजेश नायक और मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक विजेंद्र गुड्डू यादव इस पहल का संचालन कर रहे हैं।

आत्मरक्षा पर जोर-राजेश नायक का कहना है कि मार्शल आर्ट्स केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा की एक तकनीक है। उनके अनुसार व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सके।

विजेंद्र गुड्डू यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीक, संतुलन और त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

स्कूलों में नि:शुल्क प्रशिक्षण-फाइटर क्लब की टीम शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कराटे और आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षकों के अनुसार इसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा संबंधी बुनियादी कौशल सिखाना है।

 प्रशिक्षण की विशेषताएं-क्लब में शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक तैयारी और त्वरित निर्णय क्षमता पर भी अभ्यास कराया जाता है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी क्लब से संपर्क कर प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षकों का कहना है कि आत्मरक्षा कौशल सीखना व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।


अन्य पोस्ट