सारंगढ़-बिलाईगढ़

पार्षद की पहल, नि:शुल्क दो माह तक कंप्यूटर शिक्षा
05-May-2025 8:53 PM
 पार्षद की पहल, नि:शुल्क दो माह तक कंप्यूटर शिक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ भटगांव, 5 मई। तकनीकी शिक्षा की महत्ता को समझते हुए भटगांव नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 के वर्तमान पार्षद प्रवेश दुबे ने अनोखी पहल प्रारंभ की है।

बच्चें गर्मी छुट्टी के दिनों में इधर-उधर घुमकर समय व्यतीत करते हैं और शिक्षा से 2 माह के लिए पूरी तरह से वंचित हो जाते हैं। जिसे देखकर प्रवेश दुबे ने सिया कंप्यूटर को नि:शुल्क 2 माह तक कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया एवं अनुशंसा की। जिससे बच्चों में काफी उत्साह एवं इस कार्य के लिए प्रवेश दुबे को साधुवाद के साथ साथ प्रवेश दुबे प्रशंसा का विषय बना हुआ है।

सिया कंप्यूटर के डायरेक्टर अरुण बेल्हा से इस संबंध में चर्चा होने पर बताया कि जहां बच्चों की शिक्षा एवं विकास आये वहां हर संभव बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। यह विचार प्रवेश दुबे के संसर्ग में आने से जागृत हुआ और ऐसी अनोखा पहल करने के लिए सिया कंप्यूटर हमेशा तत्पर रहेगा।

उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ से इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक 2 माह नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रचार प्रसार करने की बात कही ताकि गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा नि:शुल्क मिल सके।


अन्य पोस्ट