सारंगढ़-बिलाईगढ़

मांगों पर कांग्रेस का चक्काजाम-नगर बंद
05-Jul-2024 4:40 PM
मांगों पर कांग्रेस का चक्काजाम-नगर बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई।
आज नगर विकास के संबंध में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस विधायक के नेतृत्तव में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम व नगर बंद किया। कांग्रेस के आह्वान पर व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी, सब्जी मार्केट और यहाँ तक स्कूल भी बंद कर दिये गये हैं।

ज्ञात हो कि जिले के नगर पंचायत भटगांव में करोड़ों का निर्माण कार्य जैसे काम्प्लेक्स, गार्डन, गौरवपथ इत्यादि हुए हैं या फिर निर्माणाधीन हैं। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 15 दिन पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार होने की आशंका जताते हुए कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को निरीक्षण कर न्यायिक जाँच करने ज्ञापन सौंपे थे, लेकिन आज पर्यन्त ज्ञापन का असर नहीं दिखा।

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ द्वारा, विधायक कविता अपना लहरे के नेतृत्व में नगर बंद और चक्काजाम की कार्रवाई प्रारंभ हुई है। नगर विकास के संबंध में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया गया हैं। कांग्रेस के आह्वान पर व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी, सब्जी मार्केट और यहाँ तक स्कूल भी बंद कर दिये गये हैं।
 


अन्य पोस्ट