राजनांदगांव

पर्यावरण का संरक्षण-संवर्धन सामयिक आवश्यकता- द्विवेदी
24-Apr-2021 6:23 PM
पर्यावरण का संरक्षण-संवर्धन सामयिक आवश्यकता- द्विवेदी

राजनांदगांव, 24 अप्रैल। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के भूगोल विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन विशेष व्याख्यान प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के संरक्षण में आयोजित किया गया। समसामयिक परिप्रेक्ष्य में पृथ्वी के बिगड़ते पारिस्थितिक संतुलन एवं बढ़ते जल प्रदूषण को मुख्य संदर्भ में विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने विशिष्ट व्याख्यान में बताया कि पृथ्वी की रक्षा प्रमुख पर्यातत्वों के संरक्षण एवं संवर्धन से ही संभव है।  उल्लेखनीय है कि पृथ्वी पर पर्यावरण तत्वों जल, मिट्टी, वायु के साथ पेड़-पौधे, जीव-जंतु, पशु-पक्षी की लंबी श्रृंखला ही अत्यंत महत्तम प्राकृतिक वातावरण, पर्यावरण का निर्माण करती है। यही प्राकृतिक पर्यावरण संतुलित स्वरूप में मानव सहित समस्त जीव-जंतुओं को भोजन सहित आवश्यक संसाधन, आवास, ऊर्जा प्रदान करता है और देश-धरती को सुविकसित करता है। पृथ्वी की यही प्राकृतिकता अपने विभिन्न चक्रों द्वारा पर्या तत्वों का संरक्षण-संवर्धन सतत रूप से करती है। अंत में पर्यातत्वों के संरक्षण का संकल्प दिलाते प्राध्यापक द्विवेदी ने आह्वान किया कि हरियाली बढ़ाएंगे खुशियाली लाएंगे।


अन्य पोस्ट