राजनांदगांव
जिपं उपाध्यक्ष ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) ने यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी है। यह टूर्नामेंट रायपुर और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है।
इसी कड़ी में विशाल मशाल यात्रा का राजनांदगांव में आगमन हुआ। जिसका दिग्विजय स्टेडियम परिसर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, संतोष अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास, रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी सम्पदा न्यास, कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, ए. एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, प्रवास सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी, अनिल गौतम क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, देवेंद्र ठाकुर प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव, गणेश प्रसाद शर्मा, शकील अहमद खेलो इंडिया कोच, परमजीत सिंग कोच (साईं सेंटर) की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।
आयोजन के शुभंकर मोरवीर को माला बुके देकर स्वागत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू ने हरी झंडी दिखाकर मशाल यात्रा को रवाना किया। साथ ही विशाल मशाल यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों वी स्कूल में भ्रमण कर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी कड़ी में मशाल यात्रा वाहन चिखली स्कूल में भ्रमण के लिए पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया तथा छोटे-छोटे हॉकी खिलाडिय़ों के ट्राइबल गेम्स की गुणवत्ता की जानकारी बच्चों को दी गई। इस अभियान के दौरान खेल विशेषज्ञों ने बच्चों को प्रतिभा चयन की प्रक्रिया के बारे विस्तार से समझाया गया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में रहने वाले जनजातीय खिलाडिय़ों की पहचान करना और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर स्थापित करना है।


