राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जा रही है, जहां नगर निगम वार्डवार राजस्व वसूली कर रहे हंै। वहीं घर-घर जाकर भी बकाया करों की वसूली की जा रही है। वसूली के दौरान लंबे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को शंकरपुर क्षेत्र में 6 नल विच्छेदन की कार्रवाई की गई। साथ ही बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस दी जा रही है। करों का भुगतान नहीं करने की स्थिति मेें बकायेदारों का नाम सार्वजनिक कर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार बकाया प्रीमियम एवं किराया वसूली के लिए दुकानें सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
वसूली के संबंध में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए महापौर मधुसूदन यादव स्वयं बड़े बकायेदारों की बैठक लेकर करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे हैं तथा राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी एवं राजस्व अमला सम्पतिकर, जलकर, समेकित कर व दुकान किराया की वसूली घर-घर जा कर रही है और बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी दिया जा रहा है। नोटिस उपरांत करों का भुगतान नहीं करने पर बकायेदारो का नाम सार्वजनिक करते समाचार पत्रों में प्रकाशित कर नल विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम जलकर का भुगतान नहीं करने पर वार्ड नं. 7 शंकरपुर रोड के 06 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार दुकानदारों द्वारा लंबे समय से दुकान किराया का भुगतान नहीं करने पर नया बस स्टैंड, नंदई रोड भंैसा कोठा तथा हाट बाजार की दुकानें सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा करो का भुगतान करने पर होने वाले राजस्व आय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान सहित नगर विकास किया जाता है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किरायेदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर, समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान निगम कार्यालय में अनिवार्यत: जमा कर रसीद प्राप्त कर नगर विकास में सहयोगी बनने की अपील की है।


