राजनांदगांव

शराब बिक्री व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई
18-Feb-2026 4:53 PM
शराब बिक्री व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी।
अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले 2 आरोपियों के विरूद्ध  सोमनी पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों से पुलिस ने कुल 59 पौवा देशी मसाला शराब एवं एक मोटर साइकिल को जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सोमनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम ठेकवा कुमारी ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे मिथलेश साहू  22 साल निवासी ग्राम खुटेरी  के कब्जे से 8 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 800 रुपए एवं बिक्री रकम 300 रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध  धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का कायम कर आरोपी मिथलेश साहू का विधिवत गिरफ्तारी किया गया। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

इसी प्रकार ग्राम सोमनी में अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाने की सूचना मिलने पर भगवती नगर सोमनी के पास घेराबंदी कर एक मोटर साइकिल को रोककर उसमें सवार युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम पुरानिक विश्वकर्मा 27 साल निवासी ग्राम नवागांव थाना सोमनी का रहने वाला बताया, जो अपने पास एक प्लास्टिक थैला रखा था, जिसे चेक करने पर 37 पौवा देशी मसाला शराब एवं गाड़ी की डिक्की में 14 पौवा देशी मसाला शराब रखे मिला। आरोपी के कब्जे से  कुल 51 पौवा देशी मशाला शराब कुल मात्रा 9.18 बल्क लीटर कीमती 5100 रुपए एवं मोटर साइकिल कीमती 20 हजार जुमला कीमती 25 हजार 100 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
 


अन्य पोस्ट