राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी। युगांतर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 312 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 311 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की 18 फरवरी को प्रारंभ हुई।
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों के परीक्षा प्रारंभ होने के 40-50 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचने पर उनकी निर्धारित अवधि में फ्रिसकिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। विद्यार्थी सुबह 10 बजे के पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंच गए और उन्होंने सीबीएसई की गाइड लाइन का परिपालन किया। वे सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का प्रवेश पत्र, स्कूल युनीफॉर्म, स्कूल आई कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र में आए। उन्होंने बताया कि सीबीएसई द्वारा निर्देशानुसार अनुशासन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर टेबलो की बीच एक निश्चित अंतराल रखा गया। प्रत्येक कक्ष कैमरे की व्यवस्था करने के साथ-साथ केंद्र में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ प्रसाधन की भी व्यवस्था की गई।


