राजनांदगांव

महाशिवरात्रि पर चतुर्दशी यज्ञ की विशेष पूजा
18-Feb-2026 4:43 PM
महाशिवरात्रि पर चतुर्दशी यज्ञ की विशेष पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी।
मोनी बाबा आश्रम श्री मिथिल धाम मंदिर में स्थित श्री बैद्यनाथ शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन शिव अभिषेक के साथ-साथ चतुर्दशी यज्ञ की विशेष पूजा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर शिव अभिषेक के यजमान मनोज चौधरी एवं अंबिका चौधरी तथा चतुर्दशी यज्ञ की जजमान उषा देवी द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि जिस तरह सामान्यजन अपनी बेटी के विवाह में घर में उपयोग होने वाली समस्त बर्तनों व गहनों के साथ-साथ जीवनयापन हेतु उपयोग में आने वाले सभी चीजों का दान करते हैं, इस तरह भगवान भोलेनाथ के विवाह में बर्तन, अनाज, कपड़ा, पलंग व बिस्तर का विधिवत दान कर मैया पार्वती का कन्यादान उषादेवी चौधरी ने किया। यह एक विशिष्ट पूजा है, जो मिथिला धाम मंदिर में पहली बार किया गया है।

इस अवसर पर महिलाओं ने भोले बाबा के विवाह का गीत और पुरूषों ने रामायण पाठ किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में पंडित देवानंद झा, पंडित आदित्य झा और मंदिर के महंत त्यागी बाबा शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। ज्ञात हो कि मिथिला धाम मंदिर में मोनी बाबा की प्रेरणा से विशिष्ट पूजा-अर्चना की जाती है। इस श्रृंखला में महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ एवं मैया पार्वती के विवाह उत्सव और चतुर्दशी यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट