राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी। श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वाधान में इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मातृ-पितृ पूजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर नवागांव में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा नेता अशोक चौधरी समेत राजा मखीजा, बंटी लाल, टिलेश्वरी साहू शामिल थे। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि आज मैं पूरे नगरवासी को मातृ-पितृ पूजन दिवस पर बधाई देता हूं तथा यह संस्कार जो हमारी प्राचीन संस्कृति थे, उसे वर्तमान में भी संस्कारित करने का काम वर्षों से जो चल रहा है, उसके लिए उन्होंने आभार प्रकट किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज मातृ-पितृ पूजन दिवस है, जिस तरह श्रीगणेश ने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद पाया और प्रथम पूज्य हुए, ऐसे ही हम भी अपने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सभी क्षेत्रों में सफलता पाए। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि हमने कई अन्य आयोजन तो बहुत देखे हैं, पर आज तो यह माता-पिता का जो पूजन देखा है, अब तक का सबसे अच्छा आयोजन रहा है।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर एवं कोषाध्यक्ष टीके चंद्राकर ने बताया कि आज भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम सीपी राधाकृष्णन ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही देशभर के विभिन्न केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, राज्यों के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं पत्र के माध्यम से संस्था को भेजी है।
बाल संस्कार विभाग के प्रमुख संजय साहू ने बताया कि आज के सुंदर आयोजन में बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने प्रेरणादायक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, फिर बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-मालाएं पहनाई, तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की, फिर माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगा लिया और शुभ आशीष दी।
आयोजन में लेखराम साहू, प्रवीण चक्रधारी, टहलु राम साहू, रमेश भोजवानी, हेमंत देशमुख, नतेस्वर साहू, खिलेंद्र नेगी, तेजराम यादव, मोहित वर्मा, घंसु साहू, प्यारेलाल वर्मा, सरिता चक्रधारी, संगीता, एरिना बहन, चंद्रप्रभा साहू, मालती जंघेल का सहयोग रहा ।


