राजनांदगांव

बूढ़ासागर में करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग - ओस्तवाल
09-Nov-2025 4:42 PM
बूढ़ासागर में करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग - ओस्तवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 नवंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने बूढ़ासागर में हुए 17 करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कलेक्टर से की

श्री ओस्तवाल ने एक जारी पत्र के माध्यम से कलेक्टर जितेन्द्र यादव से मांग है कि 25 अगस्त 2022 की निगम की सामान्य सभा में विषय क्रमांक 17 में लगभग 17 करोड़ रुपए की राशि से बुढ़ासागर-रानीसागर सौंदर्यींकरण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई थी, लेकिन निगम में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों और महापौर एवं ठेकेदार की मिलीभगत से इस योजना में खुलेआम शाासन के नियम विरूद्ध कार्य कर लभग 16.54 लाख के निर्माण कार्य में भ्रष्ट्राचार  किया। 25 अगस्त 2022 की  सामान्य सभा में कांग्रेस की तत्कालीन महापौर के कार्यकाल में विषय क्रमांक 17 में बुढ़ासागर के भ्रष्ट्राचार के मामले मेें सर्वसम्मति से दोनों दलों भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने इस भ्रष्ट्राचार की जांच प्रतिवदेन रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय पारित किया और ठेकेदार को  5 लाख रुपए से दंडित करने का निर्णय एवं निगम के अधिकारियों आदि को निलंबन किया गया।

श्री ओस्तवाल ने कलेक्टर से मांग की है कि बूढ़ासागर के भ्रष्टाचार के कारण जहां लाखों मछलियों की मौत उस गंदगी के कारण हो रही है और आम जनता को  गंदगी और बदबू का सामना इन भ्रष्ट्र लोगों के कारण करना पड़ रहा है। उसे संज्ञान में लेते बूढ़ासागर के मामले में 25 अगस्त 2022 की सामान्य सभा के निर्णय के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने का पालन निगम आयुक्त से कराते हुए पूरे भ्रष्टाचार के चेहरे को आम जनता के सामने लाया जाए।


अन्य पोस्ट