राजनांदगांव

स्कूलों में आत्मरक्षा को अनिवार्य बनाने करूणा ने महिला सम्मेलन में रखी मांग
09-Oct-2025 3:43 PM
स्कूलों में आत्मरक्षा को अनिवार्य बनाने करूणा ने महिला सम्मेलन में रखी मांग

सीएम साय की पत्नी के समक्ष नांदगांव महापौर की धर्मपत्नी ने रखी बात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर।
प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन का आयोजन रायपुर के वृंदावन भवन  कटोरातालाब चौक रायपुर में भव्यता के साथ किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी  कौशिल्या देवी साय शामिल हुई। अध्यक्षता महापौर मधुसूदन यादव की पत्नी करूणा मधुसूदन यादव ने की। अति विशिष्ट अतिथि बालोद से मंजू राकेश यादव, राजनंादगांव से जागृति चुन्नी यदु, सुलोचना यादव, सविता यादव, प्रतिमा सरजू यादव, ललिता राम यादव, विमला राजेश यादव, रीमा रमेश यादव, भुवनेश्वरी यादव, सरोज यादव शामिल रही।

आयोजन में राजनंादगांव का प्रतिनिधित्व करते करूणा मधुसूदन यादव,  जागृति चुन्नी यदु, खेमिन राजेश यादव, माथलडबरी सरपंच मधु यादव उपस्थित रही। आयोजन समिति की ओर से धनमती यादव,  किरण यादव,  गीता यादव, गीता यादव, पुष्पलता यादव, स्नेहा यादव उपस्थित रही। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला टीम के नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की गई एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा उठाई गई।

अध्यक्षता करते करूणा यादव ने मंच से समसामयिक ज्वलंत विषयों पर सीएम की पत्नी का ध्यानाकर्षित करते मुख्यमंत्री के माध्यम से समुचित निराकरण करवाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने मुख्य रूप से शालाओं में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने संबंधी, हाईवे सडक़ रोड रास्तों पर चरने वाले गौवंश की रक्षा के संबंध में एवं प्रदेश में बच्चों, युवा एवं बुजुर्गो में बढ़ रहे नशाप्रवृित्त पर अंकुश लगाने नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने समाज की महिलाओं की ओर से मुख्य अतिथि कौशिल्या देवी साय एवं अतिथियों का स्वागत करते आभार प्रदर्शित किया।

मुख्य अतिथि कौशिल्या देवी साय ने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण के वंशज है, उनके द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जनजागृति, धर्म का प्रचार एवं समाज को संगठित करते का कार्य उत्तम कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समाज की महिलाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई देते अपने पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों को सहेजने, संगठित रहने एवं प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान एवं सहभागिता देने का आह्वान किया । सीएम की पत्नी ने सामाजिक मंच से प्राप्त मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनका यथाशीघ्र उचित निराकरण करवाने हेतु आवश्वास भी दिया।


अन्य पोस्ट