राजनांदगांव

आज से कस्तूरबा में दो दिवसीय गरबा महोत्सव
30-Sep-2025 4:57 PM
आज से कस्तूरबा में दो दिवसीय गरबा महोत्सव

राजनांदगांव, 30 सितंबर। शारदीय नवरात्रि पर्व पर शहर की समाजसेवी महिलाओं का संगठन आराधना महिला मंडल द्वारा 30 सितंबर से 01 अक्टूबर तक कस्तूरबा भवन में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। आराधना महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभात बरडिया, सचिव पुष्पा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अलका जानी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आज से आयोजित होने जा रहे गरबा महोत्सव की पहले दिन की  मुख्य अतिथि  अनिता सहारे एवं वहीं दूसरे  दिन 1 अक्टूबर को  आयोजित गरबा महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन होगी। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका  शारदा तिवारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर प्राय: सभी महिलाएं अपने घर-परिवार की सुख. शांति व खुशहाली के लिए मां दुर्गे भवानी की अभ्यर्थना में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रसंग पर कस्तूरबा में आयोजित आराधना महिला मंडल के गरबा महोत्सव में आमंत्रित मुख्य अतिथि महिला शक्तियों द्वारा मां आदिशक्ति भवानी की पूजा. आराधना की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी मंडल की अध्यक्ष अलका जानी द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट