राजनांदगांव

विशेष उपलब्धि पर बच्चे सम्मानित
26-Sep-2025 10:49 PM
विशेष उपलब्धि पर बच्चे सम्मानित

राजनांदगांव, 26 सितंबर। शहर की जागरूक एवं सेवाभावी महिलाओं का समूह लिनेस क्लब ऑफ राजनांदगांव द्वारा गायत्री विद्यालय में 7 स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फूलबासन यादव थी। कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ के बच्चों को उनकी विशेष उपलब्धि के कारण सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य शैलजा नायर, प्राचार्य पिंकी खंडेलवल एवं प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव द्वारा लिनेस के सदस्यों का स्वागत पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।

आयोजन में डिस्ट्रीक्ट प्रेसिडेंट अनिता कपूर, एरिया ऑफिसर निमिशा ठक्कर, लिनेस प्रेसिडेंट ऊषा खंडेलवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सोनाली ओस्तवाल, संरक्षिका शारदा तिवारी, निर्मला पसारी, मोना अग्रवाल,  रीटा पूजारा,  सरोज कोटडिया, माला शुक्ला,  कविता पारख, नियामत हुड्डा, पुष्पा अग्रवाल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट