राजनांदगांव

वार्षिक आमसभा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
26-Sep-2025 9:34 PM
वार्षिक आमसभा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर।
को-आपरेटिव्ह बैंक कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्या. राजनांदगांव का 43वां वार्षिक आमसभा 21 सितम्बर को संस्था द्वारा नवनिर्मित भवन नया बस स्टैंड सिविल लाइन राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. राजनांदगांव  अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सभा को संबोधित करते बैंक अध्यक्ष श्री बघेल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रेरणात्मक उद्बोधन किया गया। अतिथियों का संस्था अध्यक्ष दीपक कायरकर, नीता साहू उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों एवं प्रबंधक प्रकाश साहू द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात वर्ष 2024-25 में उच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।  कक्षा पांचवीं श्रेया यादव, आयांश राजपूत,  आरव सिंह चंदेल,  अवनी वैष्णव,  राजनंदनी पाण्डेय,  मिष्ठी मानिकपुरी,  कक्षा 8वीं से राजवीर पाण्डेय,  हिमानी जंघेल,  अलीजा फातिमा,  लिसिका गोस्वामी,  यूजस टांडेकर,  तलबिया फातिमा,  दृष्टि देवांगन, कक्षा 10वीं से अंशुमन राजपूत,  समीक्षा अखिलेश, कक्षा 12वीं से खोमेश निनावे एवं समस्त छात्र-छात्रा को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात  बैंक से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों शुकदेव राम जंघेल,  लक्ष्मीकांत सोनी,  सुरेश कुमार सोनटक्के,  रोहित कुमार चद्रवंशी,  शुभेन्द्रकुमार नेंमा,  सजनदास गोप,  मयाराम सिन्हा,  सेवाराम साहू, भोलाराम नेताम, निर्मलसिह ठाकुर,  कुलेश्वर सिंह ठाकुर समस्त लोगों को श्रीफल, शाल व स्मृति  चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक मंडल के अध्यक्ष दीपक कायरकर,  उपाध्यक्ष नीता साहू एवं प्रबंधक अनिरूध कोरान्ने,  दीपक ढींढे,  सुभाष यादव,  सैयद अफजल,  ओमप्रकाश मंडावी उपस्थित थे।


कार्यकम म मनीष श्रीवास्तव,  दिनेश अवस्थी,  मंजू ग्रोवर,  चुरामन गोस्वामी,  रविप्रकाश मिश्रा सहित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिले के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था के प्रबंधक प्रकाश साहू ने दी


अन्य पोस्ट