राजनांदगांव
राजनांदगांव, 28 जुलाई। शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के महामंत्री नीरज कन्नौजे ने जारी बयान में कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को भेदभाव व गरीबों पर अत्याचार निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि बरसात में चिडिय़ों का घोसला तक नहीं उजाड़ा जाता, चीटियों के बिल तक बंद नहीं किए जाते, ऐसे में भाजपा सरकार नगर निगम के माध्यम से बड़ी संख्या में गरीबों के धंधे पर बुलडोजर चला रही है। श्री कन्नौजे ने कहा कि इस पाप की सजा भाजपा को आज नहीं तो कल ले डूबेगी। भाजपा सरकार की इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से बहुत से गरीबों के घर शोक की स्थिति में है। उनका घर का खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। इसके जवाबदार नगर निगम प्रशासन ही नहीं पूरी भाजपा सरकार गरीबों के धंधे तो उजाड़ दिए, लेकिन नगर निगम ने उन्हें व्यवस्थापन नहीं दिया।
जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक आघात भी लगा है। बहुत से परिवार धंधा उजडऩे से सदमे में जी रहे हैं कि आगे क्या करेंगे? घर खर्च कैसे चलेगा? कई दुकानदारों के सामान रह गए हैं, वे खराब हो रहे हैं। नगर निगम को अतिक्रमण अभियान चलाना ही था तो गरीबों को क्यों चुना गया? क्या इस शहर में धनपतियों के अतिक्रमण नहीं हैं, अगर दो-चार धन्ना सेठों के पक्का निर्माण अगर तोड़ देती तो इसे निगम प्रशासन और भाजपा सरकार की बहादुरी मानी जाती है, लेकिन कमजोरों को सताना व अत्याचार करना भाजपा की फितरत में है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी जब निगम में और राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब भी सैकड़ों गरीबों के मकान दुकान तोडक़र उन्हें जीवनभर के लिए आघात दे दिया था। अब वही पुनरावृति और हो रही है। धन्ना सेठों के अतिक्रमण पर बाल बांका भी नहीं हो रहा है। कांग्रेस गरीब व्यवसायियों के खिलाफ की जा रही दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई का प्रबल विरोध करती है।
वहीं कांग्रेस अतिक्रमण विरोधी अभियान दीपावली तक रोक देने की मांग करता है।