राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव, 7 जुलाई। पुलिस विभाग ने अनुकरणीय पहल करते शहर को जोडऩे वाली एकमात्र लाइफ लाइन चिखली-खैरागढ़ रोड़ राजनांदगांव रेल्वे ओवरब्रिज में पुलिस विभाग और सार्वजनिक समिति द्वारा रेलिंग बेरिकेटिंग लगाया गया। लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेलिंग बनाकर ओवरब्रिज पर लगाया गया। जिससे दुर्घटनाओं में ब्रेक लगेगी।
मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे ओवरब्रिज में भारी ट्रैफिक के दबाव के चलते कई दुर्घटनाएं हुई है। जिसको देखते हुए 6 जुलाई को रेल्वे ओवरब्रिज में लोहे से बने रेलिंग लगवाकर इसकी शुरूआत की गई। वर्तमान में और भी ऐसे ही रेलिंग बेरिकेट्स बनाकर लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके और किसी तरह की ब्रिज पर कोई अप्रिय घटना न घट सके। साथ ही जल्द ही ओवरब्रिज में सुरक्षा और घटनाओं पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। ओवरब्रिज के प्रयास पर लोगों की प्रतिक्रिया और सराहना पुलिस विभाग को आम नागरिकों द्वारा मिली।
उक्त व्यवस्था में शुरूआत से ही इस पहल में मुख्य भूमिका नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक की रही है, जिन्होंने इस कार्य के बारे में सोचा और चिखली चौकी प्रभारी उमेश बघेल और सार्वजनिक समिति दीनदयाल नगर चिखली से शेखर ठाकुर के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाया। सबके प्रयास से वर्तमान में 10 बेरीगेट को 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, चिखली पुलिस प्रभारी उमेश बघेल, वर्तमान पदस्थ चिखली प्रभारी अरुण नामदेव, शिव शक्ति समिति अध्यक्ष शेखर ठाकुर, अभिषेक दुबे, मनोज जैन, समारु मेजर एवं विभागीय एवं सार्वजनिक लोगों की उपस्थिति में रेलिंग लगाई गई। लोगों द्वारा पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की लोगों ने प्रशंसा की और खुद भी जवाबदारी से वाहन को ओवरब्रिज में धीमी गति से चलाने की बात को स्वीकार भी किया गया।