राजनांदगांव

विनय कुशल मुनि गणी सहित संतों के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव 5 जुलाई। वर्षावास में जैन संतों का चातुर्मास प्रारंभ शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जैन मुनियों का शहर में मंगल प्रवेश हुआ। सभी जैन मुनि स्थानीय जैन बगीचे में 9 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ करेंगे।
चातुर्मास के लिए जैन मुनि विनय कुशल मुनि जी गणी के अलावा वीरभद्र चिराग मुनि, नंदीसेन मुनि, भव्य मुनि, सोनभद्र, सुहस्ति भद्र और 13 वर्षीय हंस भद्रमुनि का शनिवार को नगर में मंगल प्रवेश के दौरान पोस्ट ऑफिस चौक में समाज के लोगों ने जैन संतों का ऐतिहासिक स्वागत किया। वहीं समाज की महिलाएं, पुरूषों के अलावा बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पोस्ट ऑफिस चौक से मुनियों का स्वागत सत्कार करते सामाजिकजनों ने उन्हें नमन किया। इस बार अहर्द स्पर्श 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जैन संतों के मुख से संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए रामायण कथा का भी रसपान का सौभाग्य मिलेगा। इससे पहले शहर में मंगल प्रवेश पर जैन धर्मावलंबियों ने संतों का जोशीला स्वागत किया। महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा के अलावा अन्य राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक वर्ग के लोगों ने संतों का स्वागत किया। चातुर्मास समाप्त होने तक जैन मुनि स्थानीय जैन बगीचे में विशेष प्रवचन देंगे।