राजनांदगांव

डॉ. अम्बेडकर एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कनून विशेषज्ञ थे- विक्रांत
15-Apr-2025 2:00 PM
डॉ. अम्बेडकर एक महान चिंतक, समाज  सुधारक, कनून विशेषज्ञ थे- विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर खैरागढ़ शहर के अम्बेडकर चौक में सोमवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह अवसर पर खैरागढ़ जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पूर्व विधायक कोमल जंघेल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में जिपं उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भारत के संविधान निर्माता होने के साथ ही महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्ता थे। यह दिन न केवल उनके जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है, बल्कि न्याय, सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी यह बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर  शिक्षा के क्षेत्र में बेहद प्रतिशाली थे। उन्होंने बाम्बे युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर स्कालरशिप की मदद से अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे इंग्लैंड गए और वहां से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की।

 

 

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि आज जब हम अंबेडकर जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें। शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टीके चन्देल,  ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, गिरजा चंद्राकर, आयश सिंह, नीलिमा गोस्वामी, शशांक ताम्रकार,  मंजीत सिंह, विनय देवांगन, खुमान देशलहरे, देवीनबाई कोठले, अयूब सोलंकी, महेश गिरी सहित भाजपाई उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट