राजनांदगांव
विशु समेत नांदगांव के युवा शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी। मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रायपुर में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक युवा महापंचायत ने प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया। इस विशाल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवाओं ने भाग लेकर रोजगार, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
महापंचायत में विशु अजमानी के साथ राजनांदगांव से पहुंचे युवाओं की सक्रिय और जोशीली भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की उपस्थिति रही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह महापंचायत ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
महापंचायत में एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से युवाओं की मुलाकात संभव हुई। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा मनरेगा संशोधन के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
सभा में विशु अजमानी प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। उनके साथ राजनांदगांव से पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, शुभम कसार, सागर ताम्रकार एवं अभि गुप्ता भी शामिल हुए।


