राजनांदगांव

निगम आयुक्त ने चिखली, शांतिनगर व शंकरपुर का किया निरीक्षण
14-Feb-2026 7:00 PM
निगम आयुक्त ने चिखली, शांतिनगर व शंकरपुर का किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 14 फरवरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ -सफाई में जोर दिया जा रहा है। महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ -सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह चिखली, शांतिनगर एवं शंकरपुर का भ्रमण कर नाला सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वहीं चिखली स्कूल मैदान में नन्हे खिलाडिय़ों से रूबरू हो उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
 


अन्य पोस्ट