राजनांदगांव

अंबागढ़ चौकी सरकारी अंग्रेजी स्कूल की क्लर्क ने व्याख्याता पर लगाया छेडख़ानी का आरोप
14-Feb-2026 4:13 PM
अंबागढ़ चौकी सरकारी अंग्रेजी स्कूल  की क्लर्क ने व्याख्याता पर  लगाया छेडख़ानी का आरोप

एसपी और महिला आयोग से भी शिकायत

राजनांदगांव, 14 फरवरी।  मोहला-मानपुर जिलें के अंबागढ़ चौकी शहर में स्थित एक सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ व्याख्याता पर स्कूल की क्लर्क ने छेडख़ानी और प्रताडि़त करने के मामलें में एसपी से लिखित शिकायत की है।

एसपी के अलावा महिला ने राज्य महिला आयोग को भी शिकायत-पत्र भेजा है। क्लर्क का आरोप है कि व्याख्याता की शर्मनाक हरकते रोजाना बढऩे लगी थी। काफी सहन करने के बाद पुलिस और महिला आयोग से शिकायत की है।  मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के व्याख्याता सुशील चौरसिया पर स्कूल की लिपिक ने मानसिक रूप से प्रताडि़त व छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है।

 

बताया जा रहा है कि महिला ने सीधे एसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि जिला मुख्यालय में शिकायत की गई है। वहां से पत्र थाना भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि व्याख्याता सुशील चौरसिया पर महिला ने आरोप लगाया है कि उनके काम में वह बेवजह दखल देेते है। कार्यक्षेत्र नहीं होने के बाद भी कार्यालय पहुंचकर परेशान करने के नियत से दखलंदाजी करते है। महिला ने यहां तक आरोप लगाया है कि शासकीय मद की राशि का व्याख्याता दुरूपयोग कर रहे है। महिला लिपिक ने तीन साल से व्याख्याता द्वारा परेशान करने की शिकायत की है। यहां बता दें कि इसी स्कूल की महिला प्रधानपाठक ने व्याख्याता चौरसिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व बदसूलकी करने का आरोप लगाया था। आज पर्यन्त तक इस मामले में भी व्याख्याता पर कार्रवाई नहीं हुई। 


अन्य पोस्ट