राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 दिसंबर। खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते कहा कि विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है, जो अपने किए वादा को पूरा करते मोदी की गारंटी को साकार करते अनेक उपलब्धियों से भरा एक वर्ष पूर्ण किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद ग्रहण करते ही पहला हस्ताक्षर से गरीबो के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति करना ऐतिहासिक कार्य किया, 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 6530 करोड़ की राशि बहनों को देकर उन्हें सशक्त बनाने शुरूआत किया। कुछ दिनों में 13 लाख किसानों के शेष बचे हुए धान बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान कर किसानों को खुशहाल किया। साथ ही किसानों के धान को 21 क्विंटल के हिसाब से 3100 रुपए में खरीदी कर किसानों को मजबूत करने अनुकरणीय कार्य किया। इसके अलावा एक वर्ष के कार्यकाल में रामलल्ला दर्शन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण परिश्रमिक दर 5500 मानक बोरा बढ़ाना, नक्सली उन्मूलन अभियान, जन जीवन गुलजार योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, जल जीवन योजना को क्रियाशील बनाना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी सदन योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना कुछ दिनों प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ को प्रगति को नई दिशा देने का काम विष्णुदेव सरकार ने किया हैं।
कोमल जंघेल ने कहा हैं कि खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जैसे नए जिले में भी विष्णुदेव सरकार में एक वर्ष विकास के अनेक कार्य हुए हैं। सभी विभागों ने एक कृतिमान स्थापित किया है। इस जिले के लगभग एक लाख सत्रह हजार माताओ को 98,72,4,950 रुपए उनके खाते में गया। 10282 लोगों को आवास प्रदान किया गया। पीएम जनमन से लगभग 850 आवासों की स्वीकृति वनांचल क्षेत्र सल्हेवारा में दिया गया। जिले से 180 श्रद्धालुओं के रामलला दर्शन यात्रा किए। जिले के लगभग 608 स्व सहायता समूहों को 60 हजार प्रति समूह के हिसाब से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा राशि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के माध्यम से जारी हुआ। जिले में समर्थ अभियान के मध्याम से 218 स्थान पर साइबर जागरूकता का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया। किसानों को 564 सिंचाई पंप का विद्युतिकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदिवासी क्षेत्र में 3600 आयुष्मान कार्ड बनाकर शासन की योजना को सफल किया।