राजनांदगांव

कम्प्यूटर क्रांति व त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनक है राजीव- कुलबीर
22-Aug-2024 3:39 PM
कम्प्यूटर क्रांति व त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनक है राजीव- कुलबीर

 संगोष्ठी सभा कर देश की एकता और अखंडता की ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 20 अगस्त को 80वां जन्मदिवस पर सद्भावना दिवस पर उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी पूर्व मंत्री धनेश पाटिला के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।

संगोष्ठी सभा का संचालन करते शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा माल्र्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।

शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। स्व. गांधी की दूरगार्मी सोच का नतीजा है कि आज संचार क्रांति के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने से बात करते उसे देखते हैै, युवाओं को रोजगार की बात हो यह सब राजीव गांधी की देन है। संगोष्ठी सभा पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा नेहरू नगर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। इसके बाद बसंतपुर चौपाटी स्थित आनंद वाटिका में फलदार पौधे का पौधरोपण किया गया।

संगोष्ठी सभा को कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, अंजुम अल्वी, डॉ. रूबीना अल्वी, अशोक फडऩवीस, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रमेश राठौर, विवेक वासनिक, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, नरेश शर्मा, मोहनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रौशनी वैष्णव, सिद्धार्थ डोंगरे, संतोष पिल्ले, मनीष साहू, अजय छेदैया, शामिल थे।


अन्य पोस्ट