राजनांदगांव

राजनांदगांव, 19 अगस्त। राजनांदगांव के पर्यावरण प्रेमी घरेलू एवं नई प्रजातियों की चिडिय़ा की खोज में निकले। 18 अगस्त को सुबह 6 बजे ग्राम लाटामेटा टप्पा में बर्ड वाल्क का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग-अलग चिडिय़ा की प्रजाति जैसे ब्लैक रम्पड़ वुडपैकर, कॉमन आयोरा, पेंटेड फ्रैंकोलिन, कॉमन हॉक कुकु, टिकल्स ब्लू फ्लाईक्तेचर, पेल बिल्ड फ्लोवेरपेकर, इंडियन पैराडाइस फ्लाईक्तचेर, वाइट.थ्रोअटेड किंगडि़शर, रेड वेंटेड बुलबुल, इंडियन रोबिन आदि को देख गया। अन्य जीवों में रॉक अगामा, बुल फ्रॉग का बच्चा और अन्य किस्म की तितलियों का भी विशलेषण किया गया। फारेस्ट रेंज अफसर द्रोपती ने पेड़-पौधों के बारे में जानकारी दी और उनकी विशेषताओं के बारे में बताया, जो हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस आयोजन में राजनांदगांव की फारेस्ट रेंज अफसर द्रोपती ठाकुर, तरणडीप अरोरा, अनिरुद्ध जैन, मोहित मुदलियार, देवाशीष झा, सोमेंद्र साव, दुष्यंत सम्मलित थे और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझकर यह कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। आयोजन के संचालक सौरव कुमार मेहरा ने लोगों को पर्यावरण और चिडिय़ा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।