राजनांदगांव

विवाहिता का मानसिक-शारीरिक यातना का आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अगस्त। खैरागढ़ जिले के छुईखदान के सूराबडऱी की एक विवाहिता महिला ने अपने पति, सास-ससुर के विरूद्ध यातना देने की पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का पति दुर्ग न्यायालय का कर्मचारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सूराडबरी की रहने वाली भुनेश्वरी लोधी का मई 2021 में विधिवत रूप से सियाराम लोधी से विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात विवाहिता को लेकर पति 6 माह के लिए पुणे और मुम्बई लेकर चला गया। वहां से लौटने के बाद उसकी दुर्ग न्यायालय में नौकरी लग गई। इस दौरान पति ने पीडि़ता को गांव में ही छोड़ दिया। इस दौरान दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध नहीं रहे। इस बात को लेकर पत्नी ने पति से आपत्ति की। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता था।
इस दौरान ससुर दिलहरण लोधी और सास अमरीका लोधी द्वारा उसे यातनाएं दी जाने लगी। इसकी शिकायत अगस्त 2023 में खैरागढ़ के महिला प्रकोष्ठ में भी पीडि़ता ने की थी। महिला प्रकोष्ठ द्वारा पति को समझाईश दी गई। इसके बावजूद घर वापस लाकर महिला के साथ दुव्र्यवहार और यातनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।
आखिरकार महिला ने इस मामले को लेकर पति और सास-ससुर के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के पश्चात आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 व 498-ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।