राजनांदगांव

सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेसी नेता छोड़ रहे पद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास समिति के सदस्य रमेश खंडेलवाल ने गुरुवार को कलेक्टर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
सूबे में कांग्रेस सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद विभिन्न निकायों और संस्थाओं में मनोनीत सदस्यों ने सिलसिलेवार इस्तीफा दे रहे हैं। इसी कड़ी में खंडेलवाल ने समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
ज्ञात हो कि खंडेलवाल लगभग 5 वर्ष तक सदस्य के नाते समिति से जुड़े रहे। कांग्रेस में उनकी अच्छी नेताओं में गिनती होती है। संपदा में एक अध्यक्ष और तीन सदस्य की कांग्रेस सरकार ने नियुक्ति की थी। 30 सितंबर 2019 को खंडेलवाल समिति के सदस्य मनोनीत किए गए थे। राज्य सरकार ने इसके अलावा अध्यक्ष के तौर पर विवेक वासनिक और सदस्य के रूप में गोवर्धन देशमुख व मिहिर झा को नियुक्त किया था।
इधर, भाजपा सरकार की ताजपोशी होने से पहले खंडेलवाल ने नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दिया है। उनके कार्यकाल को समिति द्वारा हमेशा सराहा गया। उधर नई सरकार के गठन के बाद भाजपा के सदस्यों को न्यास समिति में नए सिरे से जिम्मेदारी दी जाएगी।