राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। अनुकंपा नियुक्ति के लिए संघर्षरत चार महिलाओं को आज अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी हड़ताल और अनशन का आज 53वां दिन था। महिला गंभीर हुए। 108 संजीवनी में उन्हें जिला हास्पिटल ले जाया गया। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा अध्यक्ष माधुरी मृगे ने सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के मरने का इंतजार करने की निंदा की है।
एक बयान में संघ ने कहा प्रदेश में 1998 से 2018 तक पंचायत नगरीय निकाय में अत्यंत अल्प वेतन में कार्यरत शिक्षकों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। लगभग 900 से अधिक अनुकंपा पीड़ित परिवार 4 सालों से सरकार को अवगत करा रहें है कि अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए, लेकिन आज पर्यन्त सरकार द्वारा इस विषय पर निर्णय नहीं लिया गया।
अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार अनशन धरना प्रदर्शन किए तथा सरकार द्वारा एक महिने की कमेटी बनाई गई जिसका आज 16 महिना हो गया निर्णय नहीं हो पाने के कारण समस्त अनुकंपा पीडितों में निराशा का माहौल है। घर के मुखिया के नहीं रहने से वृद्ध सास ससूर के देख रेख व बच्चों के पालन पोषण घर चलाने की दिक्कत है।