रायपुर
डीडी नगर सेक्टर-1, कुकुरबेड़ा के पास कंटेनमेंट जोन घोषित
25-Jul-2021 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जुलाई। जिला प्रशासन ने डीडी नगर सेक्टर-1 और कुकुरबेड़ा के मेडीहेल्थ हॉस्पिटल कंटेनमेंट जोन बनाया है। यहां आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोरोना के प्रकरण सामने आने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एक परिवार के दो से अधिक सदस्यों के पॉजिटिव मिलने पर आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। रायपुर में शनिवार को 13 ही मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें डीडी नगर और कुकुरबेड़ा में एक परिवार के दो से अधिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे