रायपुर

शहीद चन्द्रशेखर आजाद को भारतरत्न देने की मांग की
24-Jul-2021 6:33 PM
शहीद चन्द्रशेखर आजाद को भारतरत्न देने की मांग की

रायपुर, 24 जुलाई।  कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत पं. चन्द्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती के अवसर पर अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने राघवेन्द्र मिश्रा के प्रस्ताव पर युवा क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग पर सहमति व्यक्त किया।

इसका उन्होंने पूर्ण समर्थन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर सर्व समाज को पत्र प्रेषित कर आजाद जी को भारत रत्न देने हेतु अभियान चलाया जाएगा, जिसमें देश के सभी राजनैतिक दलों को पत्र प्रेषित कर चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग रखी जाएगी।


अन्य पोस्ट