रायपुर

जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है-राज्यपाल
13-Jul-2021 5:25 PM
जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है-राज्यपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का आज राजभवन में स्व.चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थियों और पालकगण ने सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है। हमेशा सकारात्मक भाव रखें, कभी भी नकारात्मक ना रहे। यह बात सुश्री उइके ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को विद्यार्थियों की समस्याओं की पहल के लिए धन्यवाद दिया।

राज्यपाल ने कहा कि मुझे अलग-अलग दायित्व के रूप में काम करने का अवसर मिला। जब से मैने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का दायित्व संभाला है, जो भी मेरे समक्ष राजभवन आया है उसे न्याय दिलाने की हरसंभव कोशिश करती हूं। उन्होंने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मेरे समक्ष आए तो मैं उनकी भावनाओं को समझा और उनकी मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।


अन्य पोस्ट