रायपुर

छत से कूदकर भागने की कोशिश में लडक़ी की मौत
13-Jul-2021 5:23 PM
छत से कूदकर  भागने की कोशिश में लडक़ी की मौत

अंबेडकर में चल रहा था इलाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। महावीर नगर में सोमवार को पुलिस के छापे के बीच छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल लडक़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की थी।

कोतवाली पुलिस की टीम ने महावीर नगर के एक मकान में छापेमारी की थी। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दो पुरूष थे। छापेमारी के दौरान पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में एक लडक़ी दो मंजिला छत से कूद गई।

लडक़ी को अंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कुछ इसी तरह का मामला 8-9 साल पहले डीडी नगर में आया था। तब सेक्स रैकेट में संलिप्त एक व्यक्ति छठवें फ्लोर से कूद गया था। उसकी भी मृत्यु हो गई थी।

 

 

 


अन्य पोस्ट