रायपुर
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
12-Jul-2021 5:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 12 जुलाई। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जुलाई को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक विनायका जॉब्स कन्स्लटेंट, रायपुर द्वारा एम.बी.ए. (एच.आर.) के 100 पदों पर एम.बी.ए. (एच आर.) उत्तीर्ण की भर्ती की जानी है। इसी तरह इण्डियन कुक के 50 तथा हाऊस कीपिंग के 75 पदों पर अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। इस तरह 225 पदों पर भर्ती की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे