रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बुधवार को कोर कमेटी की जूम मीटिंग में प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की उपस्थिति में कोर कमिटी की राय पर संगठन विस्तार करते हुए कई नियुक्तियां की है।
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के अनुमोदन व् पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के अनुशंसा अनुसार पार्टी ने प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इसमें नरेन्द्र दुग्गड़ मुख्य प्रवक्ता, मुन्ना बिसेन, अनुषा जोसेफ, प्रियंका शुक्ला, दिलीप अग्रवाल, आशुतोष पांडे, परवेज खान, डॉली साहू, विशाल केलकर, डिग्री लाल जगत, डी.पी.यादव इसके अतिरिक्त प्रदेश अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष समीर खान को नियुक्त किया गया है।
ये सभी पदाधिकारी तुरंत प्रभाव से अपना पद ग्रहण कर 2जुलाई 21से होने वाले जोन अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन में जोर शोर से हिस्सा लेते हुए संगठन विस्तार में अपनी सहभागिता निभायेगे । प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा सह संयोजक सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकार कब तक किसानों को सिर्फ परेशान ही कर रही है। हर छोटे छोटे काम जैसे बैंक से पैसे लेने के लिए भी घंटी कतार में खड़े रहना, चक्कर लगवाना आदि तो अब रोजमर्रा की बात हो गई है।
उन्होंने आगे प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की समय सारिणी की भी घोषणा की जो निम्न अनुसार है यह सम्मेलन प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर दिल्ली से प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस ने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि जोन के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर विचार मंथन व 2023 की चुनाव की रणनीति पर कार्यशाला व क्रियान्वन का पूरी ताकत से प्रचार प्रसार कर आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाना है।