रायपुर

लंबित महंगाई भत्ता, और केन्द्र के बराबर करने की मांग को ले एक को कर्मचारियों का प्रदर्शन
28-Jun-2021 5:59 PM
लंबित महंगाई भत्ता, और केन्द्र के बराबर करने की मांग को ले एक को कर्मचारियों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्षों से वर्चुअल चर्चा उपरांत आगामी गुरूवार 1 जुलाई को दोपहर भोजनावकाश में समस्त जिला मुख्यालयों में प्रदेश के शासकीय सेवकों के 1 जुलाई 2019 के बाद से लंबित मंहगाई भत्ता के 4 किश्तों के शीघ्र भुगतान करने तथा कम से कम केन्द्रीय कर्मचारियों के समतुल्य मंहगाई भत्ता प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित ज्ञापन जिले के कलेक्टरें के माध्यम से प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने बताया है कि संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों, समस्त जिला तहसील विकासखध्ण्ड अध्यक्षों ने 1 जुलाई की तिथी को प्रदर्शन के लिए इसलिए चुना है, क्योंकि प्रति वर्ष बढ़े हुए मंहगाई के आधार पर निर्धारित ‘मूल्य सूचकांक’ के आधार पर मंहगाई भत्ते का जनवरी व जुलाई माह में भुगतान किया जाता है। प्रदेश के लोक सेवकों को जुलाई 2019, जनवरी 2020, जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 का मंहगाई भत्ते के 4 का भुगतान नहीं हो पाया है।

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई व शससकीय सेवकों के क्रय शक्ति में हो रहे कमी का मुख्य कारण मंहगाई भत्ता का भुगतान न होना है। केन्द्रीय कर्मचारियों को जुलाई 19 के 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता का भुगतान हो जाने के कारण राज्य की परिसीमा में कार्यररत् केन्द्रीय कर्मचारियों को 17 प्रतिशत तथा राज्य कर्मचारियों को 12 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता विगत् दो वर्षो से भुगतान हो रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को प्रतिमाह हजारों रूपये की आर्थिक क्षति हो रही है। देश व प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते डीजल पेट्रोल के मूल्यों में हो रही वृद्वि से मंहगाई भी निरंतर बढ़ रही है।

मंहगाई बढऩे व मंहगाई भत्ता न मिलने से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष है। संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, बस्तर अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव आदि नेताओं ने सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रेषित करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट