रायपुर
रायपुर, 26 जून। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली के निर्देश पर कमल विहार योजना में स्थल के कैम्पों में रह रहे मजदूरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। यह शिविर कमल विहार सेक्टर 4 के ईडब्लूएस फ्लैट्स पार्किंग स्थल मे सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।
जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगभग 700 मजदूरों को वैक्सिन लगाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक और उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने शिविर के लिए पूरी व्यवस्था कराई है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया कि मजदूरों के साथ कमल विहार के निवासी भी शिविर में आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस हेतु कमल विहार रेसीडेंस एसोसियेशन के माध्यम से कमल विहार के निवासियों को सूचित किया गया है।