रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। केन्द्र सरकार,कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने देश में संचालित सभी पेंशन वितरण करने वाले बैंको को कार्यालय-ज्ञापन प्रेषित कर मासिक पेंशन के साथ पेंशन स्लिप जारी करने के लिये गये निर्णय से अवगत कराया हैं।
जारी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 15 जून को पेंशन वितरण करने वाले बैंको से सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर के अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श में पेंसनर्स के लिये इस निर्णय को कल्याणकारी निरूपित करते हुए स्वागत योग्य माना गया। इस पेंशन स्लिप में महंगाई राहत,एरियर सहित अन्य जानकारी भी उपलब्ध होगा जो आयकर के मामले में भी सहायक होगा। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि भारत सरकार द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में सभी बैंको को इस पर अमल करने और पेंशनरों को उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर ई मेल, एसएमएस और सोशल मीडिया में वाट्सप से प्रदान करने को कहा गया है।जारी किये जाने वाले पेंशन स्लिप में पूर्ण विवरण यथा बेसिक पे,डी ए,मासिक कटौती,वार्षिक आय,स्टेंडर्ड डिडक्शन,टेक्स कटौती,पैन नंबर,लाइफ सर्टिफिकेटजमा दिनांक,लाइफ सर्टिफिकेट का अगला जमा दिनांक, दर्ज होना जरूरी होगा।
जारी विज्ञप्ति में पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा फेडरेशन के साथ जुड़े पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, भारतीय राज्य पेशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जेपी मिश्रा, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, पेन्शनर नेता द्रोपदी यादव, डॉ पी आर धृतलहरे, सीएल चन्द्रवंशी, डॉ वाई सी मिश्रा, अनुपनाथ योगी, पीएल साहू आदि केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर आभार जताया है और सभी बैंक प्रबंधन से आग्रह किया है इसे इसी माह से लागू करते हुए जून के पेंशन भुगतान में जुलाई 21के पेंशन स्लिप जारी किया जावे।