रायपुर

1 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देने निजी स्कूलों की मांग
25-Jun-2021 7:12 PM
1 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देने निजी स्कूलों की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। प्रदेश के निजी स्कूल एसोसिएशन ने एक जुलाई से ऑफ लाइन क्लास शुरू करने के लिए अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने इस सिलसिले में कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की शुरूआत से ही प्रदेश के अशासकीय विद्यालय गंभीर संकट में है। इस पूरे दौर में करीब लगभग पांच से सात सौ स्कूल बंद हो चुके हैं जिसके कारण प्रदेश के लगभग दो लाख  विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई है। राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण कोरोना का संक्रमण प्रदेश में अब काफी कम हो चुका है, और प्रदेश में लगभग सब अनलॉक हो चुका है। ऐसे में 1 जुलाई से सभी विद्यालय ऑफलाइन प्रारंभ करने के लिए विभाग को दिशा निर्देश देने का आग्रह किया। 

गुप्ता ने यह भी बताया कि विगत सत्र 2020-21 में परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी शिक्षा को रूकने नहीं दिया गया। इस सब के बावजूद मात्र 40 फीसदी पालकों द्वारा ट्यूशन फीस जमा की गई। शेष पालक जिन्होंने शिक्षण शुल्क नहीं जमा किया है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग-प्रशासन को उनसे शुल्क जमा करने के लिए निवेदन पत्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने सत्र 2020-21 की आरटीई की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि अशासकीय विद्यालयों को जल्द से जल्द जारी की जाए। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रतिपूर्ति राशि भी आपकी घोषणा अनुसार प्रदाय की जानी है, प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में ऐसे विद्यार्थी 9 वीं तथा 10वीं में अध्ययनरत हैं उनकी भी राशि सत्र 2019-20 तक प्रदाय की जानी है। कक्षा आठवीं तक की प्रतिपूर्ति राशि प्रदेश में प्रदाय की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि 15 महीनों से स्कूल बसों का संचालन बंद है। जब तक स्कूल बस प्रारंभ ना हो जाए तब तक सभी स्कूल बसों का रोड टैक्स माफ किया जाए। बसों की पात्रता अवधि भी 12 वर्षों से 2 वर्ष आगे बढ़ाया जाए। चूंकि स्कूल बसों का संचालन बंद है ऐसे में किश्त पटाने बैंक, और अन्य फाइनेंस कंपनियां लगातार दबाव बना रही है। ऐसे में स्कूल बसों को जब्त भी किया जा रहा है, एसोसिएशन ने आग्रह किया कि परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल बसों है कि किश्त स्कूल खुल जाने तक स्थगित रखी जाए।


अन्य पोस्ट