रायपुर

केंद्र की योजनाओं में सरकार कर रही गड़बड़ी, शिकायत
24-Jun-2021 7:09 PM
केंद्र की योजनाओं में सरकार कर रही गड़बड़ी, शिकायत

भाजपा विधायक दल की बैठक 
रायपुर, 24 जून।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने गुरुवार को पार्टी के विधायक दल से बैठक ली। बैठक में श्री गौतम ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। विधायकों ने उन्हें बताया कि सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में गड़बड़ी की है। उन्होंने ऐसे मुद्दों को सडक़ से सदन तक उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और अन्य सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक में श्री गौतम ने केंद्रीय योजनाओं के राज्य में क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। विधायकों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना बुरी तरह पिछड़ गई है। जल-जीवन योजना में भ्रष्टाचार की वजह से शुरू नहीं हो पाया है। सरकार ढ़ाई साल में बुरी तरह असफल रही है। 

उन्होंने टीकाकरण और अन्य कार्यक्रमों में पिछड़ेपन की जानकारी दी। श्री गौतम ने कहा कि इन योजनाओं को लेकर लड़ाई लडऩे की सलाह दी है। बैठक में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित अन्य विधायक मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट