रायपुर

राज्य में एक दिन में एक लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई
23-Jun-2021 5:44 PM
राज्य में एक दिन में एक लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। प्रदेश में कल 22 जून को  1 लाख  9 हजार 353 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 2653 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 78 लाख 14 हजार 481 कुल  डोज लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 22 जून को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के 92857 लोगों को प्रथम  डोज  6810 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6932 लोगों को पहली डोज और 8929 लोगों को दूसरी डोज  दी गई। राज्य में आज की स्थिति में वैक्सीन की 18 लाख 40 हजार 130 कुल डोज उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट